लखनऊ। प्रदेश में जल्द ही 21 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगी। प्रदेश में 21,547 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग भर्ती प्रक्रिया को गति दे रहा है।
आंगनबाड़ी भर्ती के लिए विकसित पोर्टल पर अब तक 6.69 लाख से अधिक आवेदन हुए हैं। ऑनलाइन सत्यापन और भौतिक सत्यापन के माध्यम से चयन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है। यह भर्ती प्रदेश के सभी जिलों में की जा रही है। मथुरा, बस्ती, मऊ, देवरिया और बिजनौर में चयन संबंधी सभी कार्यवाही पूरी हो चुकी है।

- गर्मी बढ़ने पर बीएसए बदल सकेंगे स्कूलों का समय, इन जिलों में बदल स्कूलों का समय , देखें
- उत्तर प्रदेश: प्रेरणा पोर्टल पर शिक्षक/स्टाफ उपस्थिति की online attendance डिजिटल निगरानी अब और सशक्त
- रेलवे भर्ती सूचना -2026
- जनगणना से ड्यूटी हटवाने पंहुचा था शिक्षक, DM ने 30 मिनट फरियादियों के बीच बैठाया तोशिक्षक के बदले सुर ताल….
- समायोजन 3.0 में जनपद प्रयागराज से दाखिल स्पेशल अपील का आर्डर आ गया है ✍️
वहीं मुरादाबाद और प्रयागराज में
मथुरा, बस्ती, मऊ, देवरिया और बिजनौर में चयन की प्रक्रिया पूरी
अन्य जिलों में भी तेजी से पूरी की जा रही है इसकी प्रक्रिया
प्रक्रिया पूरी होने वाली है। शेष 68 जिलों में आवेदकों के प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन पूरा कर लिया गया है। 53 जिलों में अभ्यर्थियों के अभिलेखों का भौतिक सत्यापन हो चुका है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए आवेदकों के प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन और भौतिक दोनों तरीके से सत्यापन किया जा रहा है। ब्यूरो