मथुरा। गोवर्धन ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय सीह के प्रधानाध्यापक रमनलाल को बीएसए सुनील दत्त ने खंड शिक्षाधिकारी की संस्तुति पर निलंबित कर दिया है।

- UP Board Result 2026 Date : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कल होगा घोषित, जानिए कितने बजे रिजल्ट होगा जारी , देखें आदेश
- ब्रेकिंग न्यूज़ : NPS पेंशनर्स को मिलेगा Fixed Medical Allowance (FMA), सरकार का नया आदेश जारी
- शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 30 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग, प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम को भेजा पांच सूत्रीय मांगपत्र
- जनगणना में आपकी ड्यूटी कहाँ लगी है। यह जानने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल में करें यह काम….
- फर्जी शिक्षक की नौकरी पाने वाला बर्खास्त, यूपीटीईटी का अंकपत्र निकला फर्जी
उन्होंने बताया कि बीईओ के निरीक्षण में पाया गया था कि विद्यालय का पानी का टैंक टूटा होने के कारण शौचालय और पानी पीने की टंकी में पानी नहीं आ रहा था। इसके अलावा प्रधानाध्यापक द्वारा कई वर्षों से मरम्मत कार्य भी नहीं कराया गया। कंपोजिट धनराशि का सदुपयोग नहीं किया गया।
विद्यालय की कृषि योग्य भूमि की कई वर्षों से प्रति वर्ष नीलामी से 50 हजार रुपये की धनराशि आ रही थी उसका भी ब्योरा नहीं दिया जा रहा था। नोटिस के बाद भी स्पष्टीकरण नहीं देने पर उन्हें निलंबित किया गया है। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।