लखनऊः विधानसभा में मंगलवार को प्रश्न प्रहर में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रत्येक विद्यालय में दो टैबलेट और स्मार्ट क्लासरूम की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी परिषदीय विद्यालय को बंद करने की सरकार की कोई योजना नहीं है।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
वह परिषदीय विद्यालयों को लेकर सपा सदस्य डा. रागिनी के सवाल का जवाब दे रहे थे। सपा सदस्य ने प्रश्न किया था कि क्या परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा पाने का अधिकार है? क्या इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है? सरकार कितने परिषदीय विद्यालयो को बंद करना चाहती है? प्रश्न के जवाब में संदीप सिंह ने कहा कि 1.65 लाख शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। विद्यालयों में डिजिटल कंटेट को व्यवस्था की जा रही है। पुस्तकों में क्यूआर कोड दिए गए हैं। सभी विद्यालयों में अंग्रेजी एक विषय के रूप में पढ़ाई जा रही है। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने जल जीवन मिशन की पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें तोड़े जाने को लेकर सवाल किया। इस पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि इस प्रश्न का संज्ञान लिया गया है। तोड़ी गई एक-एक सड़क पूर्व की स्थिति में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से धनराशि मिलने में देरी होने से जल जीवन मिशन के काम में विलंब हुआ है।