सोरांव। विकास खंड सोरांव के प्राथमिक विद्यालय कोरसंड में शुक्रवार को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षिका के बीच जमकर विवाद हुआ। शिक्षिकाओं के बीच होती नोकझोंक देखकर छात्र इधर-उधर भागने लगे। एक युवक ने घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया है।

- वेतन में विसंगतियों को लेकर शिक्षक संगठनों ने भरी हुंकार
- SMC बैठक माह जून 2025
- शिक्षकों ने ऑनलाइन अटेंडेंस का किया विरोध
- विद्यालय के युग्मन हेतु ग्राम प्रधान / एस०एम०सी०अध्यक्ष का असहमति पत्र
- स्कूल बंद नहीं होने देंगे… बीईओ बैरंग लौटे
सोरांव विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कोरसंड में शुक्रवार को बच्चों की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान किसी बात को लेकर प्रधानाध्यापिका एवं सहायक अध्यापिका के बीच नोंक-झोंक शुरू हुई तो विद्यालय में उपस्थित अन्य लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया परंतु दोनों के बीच मामला बढ़ गया। देखते-देखते एक दूसरे पर अमर्यादित शाब्दिक बौछार शुरू हो गई। शिक्षिकाओं के बीच होता विवाद देखकर बच्चों में भगदड़ मच गई। मामला बढ़ने पर गांव के कुछ लोग पहुंच गए। एक युवक ने घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो में दोनों शिक्षिका के बीच विवाद साफ दिखाई पड़ रहा है। विद्यालय में वार्षिक परीक्षा चल रही है। इसके बावजूद सोरांव के प्राथमिक विद्यालय कोरसंड में प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षिका शैक्षिक वातावरण को दूषित कर रही है।