लखनऊ। लखनऊ मंडल में लंबे समय से अवैतनिक अवकाश लेकर गायब चल रहे 270 शिक्षामित्रों पर एक तरफ जहां कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं अब पूरे प्रदेश में शिक्षामित्रों की कुंडली खंगाली जाएगी, ताकि इस तरह का मामला कहीं और भी है तो उस पर नियमानुसार कार्यवाही की जा सके।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
अमर उजाला ने 15 जनवरी के अंक में लखनऊ मंडल से जुड़े शिक्षामित्रों के अवैतनिक अवकाश लेकर लंबे समय से गायब रहने व इसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का मामला उठाया था। इसका संज्ञान लेते हुए राज्य परियोजना
राज्य परियोजना निदेशालय ने प्रोफार्मा पर सभी बीएसए से मांगी जानकारी
निदेशालय ने मंडल के सभी जिलों के बीएसए को ऐसे शिक्षामित्रों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में अब पूरे प्रदेश में भी शिक्षामित्रों की कुंडली खंगाली जाएगी। राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने सभी बीएसए से समग्र शिक्षा व बेसिक शिक्षा विभाग के तहत जिलों में कार्यरत शिक्षामित्रों का निर्धारित प्रारूप पर विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।