लखनऊ। राज्य सरकार ने राज्य कर्मियों ने एक अप्रैल से मानव संपदा पोर्टल पर एपीआर व एसीआर ऑनलाइन भरना और छुट्टी लेना अनिवार्य कर दिया है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी विभागध्यक्षों को भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि 17 जनवरी 2025 को शासनादेश जारी करते हुए इसे अनिवार्य किया गया था।

- गर्मी बढ़ने पर बीएसए बदल सकेंगे स्कूलों का समय, इन जिलों में बदल स्कूलों का समय , देखें
- उत्तर प्रदेश: प्रेरणा पोर्टल पर शिक्षक/स्टाफ उपस्थिति की online attendance डिजिटल निगरानी अब और सशक्त
- रेलवे भर्ती सूचना -2026
- जनगणना से ड्यूटी हटवाने पंहुचा था शिक्षक, DM ने 30 मिनट फरियादियों के बीच बैठाया तोशिक्षक के बदले सुर ताल….
- समायोजन 3.0 में जनपद प्रयागराज से दाखिल स्पेशल अपील का आर्डर आ गया है ✍️
इसके बाद भी देखने में आया है कि इसका पालन अनिवार्य रूप से नहीं किया जा रहा है। इसीलिए एक अप्रैल से मानव संपदा पोर्टल पर सर्विस बुक भरना, छुट्टी, वार्षिक संपत्ति विवरण (एपीआर), वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर), वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर), वेतन आहरण, कार्यमुक्ति व कार्यग्रहण करने का काम अनिवार्य रूप से ऑनलाइन किया जाएगा। मेरिट बेस्ड ऑनलाइन स्थानांतरण के संबंध में यथा समय स्थानांतरण नीति के अनुसार कार्यवाही की जाए।