नई दिल्ली, । प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को सरकार ने एक बार फिर बढ़ा दिया है। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के अनुसार, अब युवा इस योजना के लिए 31 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले यह अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 निर्धारित की गई थी। इस योजना का दूसरा चरण फरवरी 2025 से शुरू हुआ है, जिसके लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।
मंत्रालय के अनुसार, इस फैसले का उद्देश्य उन युवाओं को अतिरिक्त समय प्रदान करना है, जो तकनीकी समस्याओं, जानकारी के अभाव, या अन्य कारणों से समय पर आवेदन नहीं कर सके हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस योजना के तहत, युवाओं को देश की शीर्ष-500 कंपनियों में 12 महीने की इंटर्नशिप का अवसर दिया जाता है। सवा लाख से अधिक पद उपलब्धः दूसरे चरण में कंपनियों की तरफ से सवा लाख से अधिक पद इंटर्नशिप के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। कुल 25 क्षेत्रों में युवाओं को इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। इसमें बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, उड्डयन, कृषि,

- ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा मांगों के माने जाने तक रहेगा
- UP Weather News : यूपी के इन 18 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, मौसम विभाग ने दिया अपडेट
- अनियमितता मिलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका निलंबित, पढ़िए पूरी खबर
- बीएड विशेष शिक्षा के अभ्यर्थी भी टीजीटी-पीजीटी के लिए पात्र
- संकट :: दिल्ली में ग्रैप-4 की कड़ी पाबंदियां लागू: : वायु गुणवत्ता सूचकांक 431 पर पहुंचा, हाइब्रिड मोड में चलेंगी कक्षाएं
फार्मा, जेम्स एंड ज्वैलरी, आईटी, हाउसिंग, पेट्रोलियम, एफएमसीजी और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्र शामिल हैं। आवेदन के लिए उम्र सीमा 21 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित युवाओं को प्रति माह पांच हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
1. वेबसाइट ( pminternship. mca. gov. in) पर जाएं।
2. रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें, जिससे एक नया पेज खुलेगा।
3. पंजीकरण विवरण भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
4. पंजीकरण के बाद, अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य
आवश्यक विवरण दर्ज करके अपनी प्रोफाइल बनाएं।
5. उपलब्ध इंटर्नशिप अवसरों में से अपनी पसंद के अनुसार विकल्प चुनें। आवेदक अधिकतम तीन इंटर्नशिप अवसरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 6. आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों की जांच करने के बाद आवेदन जमा कर दें।
यह है पात्रता
आवेदक की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक को कम से कम दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, बारहवीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, या स्नातक डिग्री (जैसे बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीफार्मा) धारक भी पात्र हैं। पारिवारिक आय प्रति वर्ष 8 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।