लखनऊ। उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) की राज्य परिषद की बैठक में तदर्थ शिक्षकों के संदर्भ में न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो शिक्षक सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। तय हुआ कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर 18 मार्च को सभी मंडलों व जिलों में शिक्षाधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा। जय नारायण पीजी कॉलेज में हुई बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने की। उन्होंने बताया कि 15, 16 व 17 अप्रैल को बरेली में प्रांतीय सम्मेलन होगा। इसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। प्रदेश संरक्षक व विधान परिषद सदस्य राज बहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि शिक्षक समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष के बावजूद सरकार शिक्षक समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही। शिक्षकों को अपनी ताकत का एहसास कराना पड़ेगा।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश