मुरादाबाद। पिटाई से छात्रा की रोशनी जाने के मामले में बुधवार को मझोला थाने में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। छात्रा के परिवार वालों ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इसके बाद छात्रा का इलाज दिल्ली एम्स से कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- जिले में विद्यालय समय परिवर्तन : 7:30 बजे से 12:00 बजे तक के संबंध में आदेश जारी
- जनगणना 2027 ड्यूटी से बचने के लिए अब होगा मेडिकल परीक्षण अनिवार्य!
- बारात से लौटते वक्त बुझ गया घर का चिराग, शिक्षक की मौत से मासूम बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल
- अनुदेशकों को बड़ी राहत: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ₹17,000 मानदेय मंजूर, 2017 से एरियर का रास्ता साफ
- पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट से बदलने पर तत्काल रोक
ज्योति कश्यप ने इस मामले में डीएम से की थी। उनके मुताबिक उनकी बेटी हिमांशी उर्फ परी प्राथमिक विद्यालय सिरकोई भूड़ भोगपुर मिठौनी में कक्षा तीन की छात्रा है। चार फरवरी को प्रधानाध्यापिका गीता ने देरी से स्कूल पहुंचने पर बेटी की पिटाई की थी। इससे आंख से दिखाई देना बंद हो गया था। जांच में डाक्टरों ने पूरी तरह से आंख की रोशनी जाने की बात कही। इसके बाद 25 फरवरी को डीएम के यहां गुहार लगाई।