प्रयागराज, । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जलकल विभाग आगरा से सहारनपुर स्थानांतरित अधिशासी अभियंता विजय बहादुर सिंह की गृह जनपद के अलावा नजदीकी जिले में तैनाती के बारे में विचार कर आदेश करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा एवं न्यायमूर्ति डॉ वाईके श्रीवास्तव की खंडपीठ ने विजय बहादुर सिंह की विशेष अपील को निस्तारित करते हुए दिया है।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
याची का कहना है कि 11 जून 2024 के शासनादेश के अनुसार यदि सरकारी कर्मचारी का रिटायरमेंट दो साल बचा हो तो पसंदीदा जिले में तैनाती करने की व्यवस्था की गई है। याची प्रयागराज में तैनाती चाहता है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के हवाले से कहा शासनादेश इसे जारी करने वाले प्राधिकारियों पर बाध्यकारी होंगे लेकिन इसकी अनदेखी की जा रही है।
याचिका में आगरा से सहारनपुर स्थानांतरण को चुनौती दी गई थी। कोर्ट से राहत न मिलने पर एकल पीठ के आदेश को विशेष अपील में चुनौती दी गई। कहा गया कि अब वह स्थानांतरण का विरोध नहीं, बल्कि शासनादेश का पालन कराने की मांग कर रहा है।