लखनऊ, 07 अप्रैल 2025: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा 1, 2, 4 और 5 के लिए उपलब्ध कराई गई शिक्षक संदर्शिका (हिन्दी और गणित विषय) तथा इंग्लिश ग्रामर बुक आगामी शैक्षिक सत्र 2025-26 में भी प्रयोग की जाएंगी।
साथ ही, कक्षा 3 के लिए हिन्दी और गणित विषय की शिक्षक संदर्शिका का मुद्रण कार्य पूर्ण होने के बाद शैक्षिक सत्र 2025-26 में उपलब्ध कराया जाएगा।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
विभाग ने सभी डायट प्राचार्यों, BSA, BEO, DCT और SRG को निर्देश दिया है कि वे इस सूचना को संलग्न पत्र और मैसेज के माध्यम से सभी शिक्षकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। यह कदम शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने और संसाधनों के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
*समस्त डायट प्राचार्य, BSA, BEO, DCT एवं SRG कृपया ध्यान दें-*
अवगत कराना है शैक्षिक सत्र 2024-25 में उपलब्ध करायी गयी *शिक्षक संदर्शिका (हिन्दी एवम गणित विषय, कक्षा 1, 2,4 एवम 5) तथा इंग्लिश ग्रामर बुक आगामी शैक्षिक सत्र 2025-26 में भी प्रयोग की जाएगी।*
शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा 3 की हिन्दी एवं गणित विषय की संदर्शिका मुद्रण उपरांत उपलब्ध करायी जायेंगी।
*अतः संलग्न पत्र एवं मैसेज सभी शिक्षकों को सूचनार्थ प्रेषित करना सुनिश्चित करें।*
*आज्ञा से,*
*महानिदेशक,*
*स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश।*