रामपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामपुर में एआरपी की परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। एआरपी परीक्षा की कड़ी मॉनीटरिंग की गई। जनपद के विभिन्न ब्लाक क्षेत्रों से आए हुए परिषदीय स्कूलों के करीब 124 शिक्षक-शिक्षिकाओं में से 97 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
जिसमें 60 अंक की लिखित परीक्षा आयोजित कराई गई। प्रत्येक विकास खंड के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषय में एक एआरपी का चयन किया जाना है। चयनित एआरपी अपने-अपने विकास खंडों में परिषदीय स्कूलों में शिक्षक-शिक्षिकाओं को शैक्षिक सहयोग प्रदान करने का काम करेंगे। डायट प्राचार्य नीलम रानी टम्टा के निर्देशन में एआरपी परीक्षा हुई। इस मौके पर डीआईओएस मुन्ने अली, बीएसए कल्पना देवी, वरिष्ट प्रवक्ता अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।