हसनगंज क्षेत्र के कई सरकारी विद्यालयों में शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहे हैं। इन शिक्षकों पर आरोप है कि वे स्कूल का समय प्लॉटिंग, ठेकेदारी और राजनीतिक गतिविधियों में बिता रहे हैं।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
बीएसए संगीता सिंह को सोमवार को बीआरसी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के लोगों ने यह शिकायत की। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई शिक्षक अपनी राजनीतिक पहुंच का दुरुपयोग कर रहे हैं। वे स्कूल समय में जनप्रतिनिधियों की परिक्रमा करते दिखाई देते हैं।
कुछ शिक्षक शिक्षक संघ के पदाधिकारी बनकर अन्य विद्यालयों में जाते हैं और वहां के शिक्षकों को प्लॉट खरीदने के लिए प्रेरित करते हैं। इनकी राजनीतिक पकड़ इतनी मजबूत है कि बीईओ भी इनके खिलाफ कार्रवाई करने से कतराते हैं।
बीएसए संगीता सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षकों की सूची बनाई जाएगी जो या तो स्कूल समय पर नहीं पहुंचते या फिर स्कूल में नहीं रुकते। इन सभी की गुप्त रूप से क्रॉस जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।