स्कूल में बच्चों से काम कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सिकंदराबाद। क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल में बच्चों से काम कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्चा फावड़ा चलाते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि कुछ अन्य बच्चे घास-फूस साफ करते नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर, मामले की जानकारी मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू की, जिसमें पता चला कि बच्चे ईको क्लब से जुड़े हैं और इसी के तहत कार्य कर रहे थे। किसी ने जानबूझकर गलत तरीके से वीडियो बनाकर उसे वायरल किया है।

- राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों, जैसे गणतंत्र दिवस समारोह और स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में विभिन्न प्रतियोगिताओं/गतिविधियों के आयोजन के संबंध में।
- परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किये जाने के संबंध में।
- जनगणना 2027 प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश, नोटिस जारी
- माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा चपरासी के पद पर आउटसोर्सिंग भर्ती हेतु विज्ञापन जारी ✅
- यूपी के जनपद प्रतापगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा ईसीसी एजुकेटर का आउटसोर्सिंग के पद पर विज्ञापन जारी ✅
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को गांव फरीदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय से जोड़ा जा रहा है। वीडियो में चार बच्चे साफ-सफाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक बच्चा फावड़ा चलाता हुआ दिख रहा है, जबकि अन्य बच्चे घास-फूस हटाने में लगे हैं। एक शिक्षिका भी बच्चों के पास खड़ी दिखाई दे रही है।
जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो यह विभागीय अधिकारियों तक भी पहुंचा। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि सिकंदराबाद के बीईओ को संबंधित स्कूल में जांच के लिए भेजा गया। बीईओ विनोद कुमार ने बताया कि किसी व्यक्ति ने इस वीडियो को गलत तरीके से रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर फैलाया। उन्होंने कहा कि हर विद्यालय में ईको क्लब बनाया गया है, जहां बच्चे विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। इसी गतिविधि के दौरान स्कूल में बच्चे काम कर रहे थे। उन्होंने रजिस्टर की जांच की, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वीडियो को गलत संदर्भ में वायरल किया गया है।