शाहजहांपुर। बीएसए कार्यालय में बुधवार दोपहर जिला समन्वयक प्रशिक्षण रोहित कुमार और निलंबित शिक्षक सुमित पाठक में विवाद हो गया। नोकझोंक के बाद हाथापाई की नौबत आ गई। विवाद बढ़ने पर पुलिस को बुलाना पड़ गया। दोनों पक्षों ने सदर थाने में तहरीर दी है।

- राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों, जैसे गणतंत्र दिवस समारोह और स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में विभिन्न प्रतियोगिताओं/गतिविधियों के आयोजन के संबंध में।
- परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किये जाने के संबंध में।
- जनगणना 2027 प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश, नोटिस जारी
- माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा चपरासी के पद पर आउटसोर्सिंग भर्ती हेतु विज्ञापन जारी ✅
- यूपी के जनपद प्रतापगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा ईसीसी एजुकेटर का आउटसोर्सिंग के पद पर विज्ञापन जारी ✅
सिंधौली के विद्यालय से निलंबित शिक्षक सुमित पाठक बुधवार को बुधवार को दोपहर में हुई दोपहर में करीब एक बजे बीएसए घटना, विवाद बढ़ने पर हाथापाई की आई नौबत
कार्यालय आए थे। वह बीएसए. कार्यालय के सामने जिला समन्वयक कक्ष में पहुंचे। यहां विवाद हो गया। जिला समन्वयक रोहित कुमार ने तहरीर देकर बताया कि सुमित पाठक’ने उनके कक्ष में आकर गाली-गलौज व अभद्रता की। तेज आवाज के कारण बीएसए भी अपने कक्ष से निकलकर आ गईं। आरोप है कि अधिकारियों-कर्मचारियों के सामने सुमित ने कार्यालय से बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दी।
बता दें कि इससे पहले भी महिला अध्यापकों से गाली-गलौज करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कार्यालय में लिपिक प्रदीप से अभद्रता की गई। दूसरी ओर सुमित पाठक ने तहरीर में बताया कि वह न्यायालय के आदेश के अनुसार आरोपपत्र का जवाब देने गए थे।
आरोप है कि बीईओ मुख्यालय के नहीं मिलने पर डीसी कक्ष में पहुंचे तो जिला समन्वयक रोहित सिंह से पूछा कि प्राथमिक विद्यालय लधौली का निरीक्षण करने पर सहायक अध्यापक को अनुपस्थित दर्शाकर हस्ताक्षर किए। फिर पोर्टल पर अनुपस्थित क्यों नहीं दिखाया, इसे लेकर वह भड़क गए।
कहा कि वह ऐसे ही नौकरी करेंगे। अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। संवाद