लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र 2025-26 की शुरुआत होगी। इसके साथ ही प्रदेश भर में स्कूल चलो अभियान की भी शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली में स्कूल चलो व संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत करेंगे।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार के अनुसार सीएम सुबह 11.40 बजे बरेली कॉलेज मैदान, बरेली से अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके तुरंत बाद प्रदेश के सभी जिलों में प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में इस अभियान की शुरुआत की जाए।
उन्होंने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि जिलों में भी सीएम के
कार्यक्रम का लाइव किया जाए। साथ ही डायट, ब्लॉक संसाधन केंद्र व विद्यालयों में भी इसका लाइव प्रसारण करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं पूर्व में जारी निर्देश के अनुसार एक अप्रैल को पहले दिन सभी स्कूलों को फूल, पत्ती आदि से सजाया जाएगा। बच्चों का स्कूल आने पर रोली, टीका लगाकर स्वागत किया जाएगा। मिड डे मील में हलुवा, खीर आदि बनाकर बच्चों को दिया जाएगा।
नए सत्र के पहले दिन की शुरुआत की तैयारी सोमवार को स्कूलों में चलती दिखी। जबकि विभाग ने अलग अलग अधिकारियों की भी इसके लिए ड्यूटी लगाई है। ताकि स्कूल चलो अभियान को सफल बनाया जा सके। इसके साथ ही स्कूलों में बच्चों का नामांकन भी बढ़ाने के लिए आगे के दिनों में अभियान चलाया जाएगा