Home News UP : 16 आईएएस और 11 आईपीएस अफसर बदले, कई जिलों के बदले डीएम

UP : 16 आईएएस और 11 आईपीएस अफसर बदले, कई जिलों के बदले डीएम

by Manju Maurya

 प्रदेश सरकार ने मंगलवार को छह जिलों अयोध्या, चंदौली, अमेठी, बदायूं, इटावा और कन्नौज के जिलाधिकारियों समेत 16 आईएएस बदल दिए हैं।

अयोध्या के डीएम चन्द्र विजय सिंह विशेष सचिव अवस्थापना, औद्योगिक विकास बनाए गए हैं। चंदौली के डीएम रहे निखिल टीकाराम अयोध्या के डीएम होंगे। प्रयागराज नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग चंदौली डीएम, जौनपुर के सीडीओ सीलम साईं तेजा को प्रयागराज का नगर आयुक्त बनाया गया है। गोरखपुर की संयुक्त मजिस्ट्रेट मृणाली अविनाश जोशी को सीडीओ जौनपुर, अमेठी की डीएम निशा को राष्ट्रीय आयुष मिशन की निदेशक, सहारनपुर नगर आयुक्त संजय चौहान को डीएम अमेठी,उच्च शिक्षा विभाग के उच्च सचिव शिपु गिरि को सहारनपुर नगर आयुक्त, राष्ट्र आयुष मिशन निदेशक महेंद्र वर्मा को रेरा सचिव पर तैनाती दी गई है। इटावा के डीएम अवनीश राय को बदायूं डीएम, कन्नौज के डीएम शुभ्रांत शुक्ल को डीएम इटावा, आशुतोष अग्निहोत्री को डीएम कन्नौज, बदायूं के डीएम निधि श्रीवास्तव विशेष सचिव उच्च शिक्षा, संदीप भागिया को अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्धनगर, कमल किशोर को सीडीओ मुजफ्फरनगर, आईएएस राजकुमार को ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

संभल में तैनात किए तीन और पीसीएस अफसर

लखनऊ। सरकार ने संभल में तीन और पीसीएस अफसर तैनात किए हैं। सोमवार देर रात नौ आईएएस अफसरों के तबादले किए गए। पीसीएस अधिकारियों में सुधीर कुमार को एसडीएम अलीगढ़ से नगर मजिस्ट्रेट संभल, विकास चंद्र एसडीएम कुशीनगर से संभल, आशुतोष तिवारी एसडीएम बस्ती से एसडीएम संभल बनाया गया। आईएएस में समीर वर्मा महानिरीक्षक निबंधक, भूपेंद्र एस चौधरी सचिव लोक निर्माण विभाग से आयुक्त खाद्य, रसद बनाए गए हैं। नवीन कुमार को स्टेट नोडल ऑफिसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रमोद उपाध्याय आयुक्त गन्ना, प्रभु एन सिंह प्रतीक्षारत है। वैभव श्रीवास्तव प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ, अमित सिंह को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है।

लखनऊ,। शासन ने मंगलवार देर रात 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें एटीएस के एडीजी समेत आगरा व गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर के अलावा बाराबंकी, बागपत, मथुरा, बुलन्दशहर के एसपी भी शामिल हैं। इस फेरबदल में एटीएस के एडीजी नीलाब्जा चौधरी को सीआईडी का एडीजी बनाया गया है। गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर अजय मिश्र को प्रयागराज रेंज का आईजी बनाया गया जबकि आगरा के पुलिस कमिश्नर जे.रविन्द्र गौड़ को गाजियबाद का नया पुलिस कमिश्नर तैनात किया गया है। इसी तरह आगरा रेंज के आईजी दीपक कुमार अब आगरा के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। प्रयागराज रेंज के आईजी प्रेम कुमार गौतम को एटीएस का आईजी, मथुरा के डीआईजी /एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय को आगरा रेंज का डीआईजी बनाया गया है। इसी तरह बुलन्दशहर के एसएसपी श्लोक कुमार को मथुरा का एसएसपी, बाराबंकी के एसपी दिनेश कुमार सिंह को बुलन्दशहर का एसएसपी तैनात किया गया है। पुलिस भर्ती बोर्ड के एसपी प्रेमचंद को मेरठ छठी वाहिनी पीएसी का सेनानायक, बागपत के एसपी अमित विजयवर्गीय को बाराबंकी का एसपी, छठी वाहिनी पीएसी मेरठ के सेनानायक सूरज कुमार राय को बागपत का नया एसपी बनाया गया है

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96