मथुरा, परिषदीय विद्यालयों में तैनात दो शिक्षकों के दस्तावेज फर्जी प्रतीत होने पर बीएसए ने वेतन रोक दिया है। जांच कमेटी गठित की गई है। पुरुषोत्तम लाल प्राथमिक विद्यालय पवेसरा, राया में और अर्जुन सिंह प्राथमिक विद्यालय नगलाबुर्ज राया में तैनात हैं।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
इन्होंने दी ग्लोबल ओपन यूनिवर्सिटी, डीमापुर, नागालैंड से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हैं, जिसमें प्रत्येक वर्ष और प्रत्येक विषय में समान अंक हैं। वर्ष 2023 में खंड शिक्षाधिकारी, राया से सत्यापन कराया गया। उसी आधार पर वेतन दिया गया, लेकिन यह नियम संगत नहीं था। बीएसए सुनील दत्त ने पुरुषोत्तम लाल व अर्जुन सिंह का वेतन रोक दिया है। खंड शिक्षाधिकारी नौहझील, मांट व बलदेव की टीम बनाकर जांच के आदेश दिए हैं।