बिल्सी, । अटेंडेंस लॉक नहीं होने से नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को मार्च महीने का वेतन नहीं मिला। आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे शिक्षकों और कर्मचारियों ने बीएसए को पत्र भेजकर वेतन दिलाने की गुहार लगाई है।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों को प्रत्येक महीने की 21 तारीख को निर्धारित पोर्टल पर सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की अटेंडेंस लॉक करनी होती है। नगर क्षेत्र में तीन परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों ने नगर शिक्षाधिकारी के माध्यम से बीएसए को पत्र भेजा है। कहा कि मार्च माहीने में प्रधानाध्यापकों ने समस्त स्टाफ की निर्धारित तिथि पर अटेंडेंस लॉक की थी। जब इन स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को मार्च महीने का वेतन नहीं मिला तो उनमें खलबली मची। विभागीय कर्मचारियों से इस बारे में पता किया तो मालूम हुआ कि उनके अटेंडेंस लॉक करने संबंधित कार्यालय के कर्मचारियों ने उनकी उपस्थिति को लॉक नहीं की। जिससे उनका वेतन आहरित नहीं हुआ है।