। प्रदेश सरकार ने मंगलवार सुबह लखनऊ रेंज के आईजी समेत 10 और आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। एडीजी यूपी-112 नीरा रावत से एडीजी प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है। अब लखनऊ रेंज के आईजी प्रशांत कुमार-द्वितीय को एडीजी प्रशासन बनाया गया है। प्रशांत कुमार कुछ समय पहले ही आईजी से एडीजी पद पर प्रोन्नत हुए हैं।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
इसी तरह पुलिस मुख्यालय से संबद्ध केएस इमैन्युअल को आईजी ईओडब्ल्यू बनाया गया है। केएस इमैन्युअल कुछ समय पहले केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं। आईजी सुरक्षा उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को लखनऊ रेंज का नया आईजी बनाया गया है। डीआईजी तकनीकी सेवाएं रोहन पी. कनय को डीआईजी पीटीएस गोरखपुर, डीआईजी पूर्वी पीएसी प्रयागराज राजीव नारायण मिश्र को नोएडा का अपर पुलिस आयुक्त, यहां तैनात शिवहरि मीणा को डीआईजी तकनीकी सेवाएं बनाया है। केंद्र से लौटे डीआईजी सत्येन्द्र कुमार को मेरठ पीटीएस का डीआईजी बनाया गया है। इसके अलावा डीआईजी पीटीएस सुलतानपुर राजेश सक्सेना को डीआईजी सुरक्षा और डीआईजी स्थापना विकास कुमार वैद्य पुलिस अकादमी मुरादाबाद का उप निदेशक बनाया गया है।
लखनऊ, विशेष संवाददाता । उत्तर प्रदेश कॉडर वर्ष 2006 बैच के आईएएस अधिकारी कौशल राज शर्मा को तीन साल के लिए दिल्ली में प्रतिनियुक्ति मिली है। चर्चा है कि उन्हें दिल्ली सचिवालय या फिर पीएमओ में महत्वपूर्ण पद पर तैनाती मिल सकती है। वह हरियाणा के रहने वाले हैं।
डीओपीटी के अनुसचिव अंशुमान मिश्रा ने मंगलवार को उन्हें दिल्ली में प्रतिनियुक्ति देने संबंधी आदेश जारी किया। कौशल राज शर्मा 31 अक्तूबर 2019 को वाराणसी के जिलाधिकारी बनाकर भेजे गए थे। पदोन्नति मिलने के बाद उन्हें सात अक्तूबर 2022 को वहीं का मंडलायुक्त बना दिया गया। वह करीब छह साल तक वाराणसी में रहे। उन्हें प्रधानमंत्री के विश्वासपात्र अफसरों में माना जाता है। उन्हें 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव बनाकर भेजा गया। उसी समय से माना जा रहा था कि उन्हें जल्द ही केंद्र या फिर दिल्ली में तैनाती मिलेगी।