Home PRIMARY KA MASTER NEWS विद्यालय बंदी के संबंध में शिक्षक संगठनों में आवश्यक बैठक

विद्यालय बंदी के संबंध में शिक्षक संगठनों में आवश्यक बैठक

by Manju Maurya

╭•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅

_*सम्मानित समस्त ब्लॉकों के अध्यक्ष एवं मंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ श्रावस्ती*_

                    *द्वारा*

_*सम्मानित ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक कार्यसमिति के पदाधिकारियों, ब्लॉक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों, सेवानिवृत्त शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, बंद होने वाले विद्यालयों के ग्राम प्रधान तथा विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एवं उक्त विद्यालय में अध्ययन करने वाले छात्रों के अभिभावकों।*_

_*जैसा कि आपको विदित है कि बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन ऐसे विद्यालयों जिनमें नामांकित छात्रों की संख्या 50 से कम है, को बंद करते हुए किसी अन्य नजदीकी विद्यालय में पेयरिंग करने के आदेश जारी किये गये हैं। समस्त जनपदों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों तथा खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार की जा चुकी है। विभाग द्वारा विद्यालय बन्द किये जाने के निर्णय से प्रभावित विद्यालयों के छात्रों के अभिभावक एवं ग्राम प्रधानों द्वारा असंतोष व्यक्त किया जा रहा है। इसके विपरीत खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा शिक्षकों पर विद्यालय प्रबन्ध समिति से विद्यालय बन्द करने की प्रक्रिया के समर्थन करने का दबाव बनाया जा रहा है।*_

_*उपरोक्त को दृष्टिगत रखते हुए प्रांतीय नेतृत्व के आह्वाहन पर निर्णय लिया गया है कि दिनांक 30 जून, 2025 को समस्त ब्लॉकों के अध्यक्ष एवं मंत्री द्वारा ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक कार्यसमिति के पदाधिकारियों, ब्लॉक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों, सेवानिवृत्त शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, बंद होने वाले विद्यालयों के ग्राम प्रधान तथा विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एवं उक्त विद्यालय में अध्ययन करने वाले छात्रों के अभिभावकों के साथ एक बैठक आयोजित करके विभाग द्वारा विद्यालय बन्द करने की प्रक्रिया से छात्रों एवं शिक्षकों को होने वाली क्षति पर चर्चा करके आवश्यक निर्णय लिये जायेंगे। विद्यालय प्रबन्ध समिति द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के अनुसार ही अग्रिम निर्णय लिया जायेगा।*_

_*इस बैठक में आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है*_

 *जय शिक्षक, जय भारत* 

*विनय पांडेय (जिला अध्यक्ष)*

*सत्य प्रकाश वर्मा (जिला मंत्री)*

*वीरेंद्र प्रताप सिंह (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष)* 

*सुनील दत्त शुक्ला (जिला कोषाध्यक्ष)*

*अंकित श्रीवास्तव (संयुक्त मंत्री)*

*हरीश कुमार (जिला उपाध्यक्ष)*

_*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ श्रावस्ती*_

╰•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar