Home PRIMARY KA MASTER NEWS 82 प्राइमरी स्कूलों का विलय, पहली जुलाई से नई जगह लगेंगी कक्षाएं

82 प्राइमरी स्कूलों का विलय, पहली जुलाई से नई जगह लगेंगी कक्षाएं

by Manju Maurya

 लखनऊ, नगर व ग्रामीण क्षेत्र के 30 से कम छात्र संख्या वाले 82 प्राइमरी स्कूलों का विलय नजदीकी स्कूलों में कर दिया गया है। अब इन स्कूलों के बच्चे पहली जुलाई से नए स्कूल (युग्मन स्कूल) में पढ़ाई करेंगे। इन प्राइमरी व जूनियर स्कूलों की स्कूल प्रबंध समिति (एसएमएसी) ने सहमति प्रस्ताव बीईओ को सौंप दिया है।

बीएसए ने 26, 27 और 27 जून में स्कूल शिक्षा महानिदेशक, निदेशक व डीएम समेत खण्ड शिक्षाधिकारी और स्कूल के प्रधानाध्यापकों को विलय किये गए 82 स्कूलों की सूची भेजी है। बीएसए के आदेश में इन स्कूलों के भवन के उपयोग पर विभागीय अधिकारियों के निर्देश आने के बाद निर्णय लेने की बात कही गई है। बीएसए कार्यालय ने एक हफ्ता पहले 30 से कम छात्र संख्या वाले 133 स्कूल के विलय की सूची तैयार की थी। इनमें 82 स्कूलों ने विलय के सम्बंध में सहमति प्रस्ताव दे दिया है। जिसके बाद बीएसए राम प्रवेश ने 82 स्कूलों का नजदीकी स्कूल में विलय किया है।

बना रहे दबाव

41 स्कूलों के स्कूल प्रबंध समिति ने विलय का प्रस्ताव नहीं दिया है। इन स्कूल के प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य और गांव के प्रधान स्कूलों के विलय का विरोध कर रहे हैं। इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का कहना है कि बीएसए के निर्देश पर बीईओ और एआरपी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों पर सहमति प्रस्ताव का दबाव बना रहे हैं।

बच्चों के बैठने के इंतजाम तक नहीं

शिक्षकों का कहना है कि बीएसए ने 82 स्कूल का विलय का आदेश कर दिया है, लेकिन नए स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ने पर कई तरह की अव्यवस्थाएं हो सकती हैं। बच्चे दो से तीन किमी. की दूरी तय करके स्कूल पहुंचेंगे। बच्चों के साथ ही शिक्षकों के बैठने के लिये बेंच व कुर्सी से लेकर अन्य सुविधाएं मुहैया नहीं करायी गईं। स्कूल का यू डायस भी अलग अलग है। शिक्षकों का कहना है कि पहले व्यवस्थाएं की जानी चाहिए थी फिर विलय करते।

41

स्कूलों ने नहीं दिया विलय के संबंध में सहमति प्रस्ताव

स्कूल विलय का विरोध करने पर चेतावनी दी

बीएसए ने बीकेटी स्थित प्राइमरी स्कूल बगरदी कला के दो शिक्षक और दो शिक्षामित्रों को विलय का विरोध करने पर कठोर चेतावनी का नोटिस जारी किया है। ये अभिभावकों को गलत जानकारी भी दे रहे थे। प्रधानाध्यापक सरोज लता, सहायक अध्यापक संतोष व शिक्षामित्र सरस्वती और बाबूलाल को चेतावनी दी गई है।

● प्राइमरी स्कूल दुलागंज,पीएस अनूपखेड़ा,पीएस कलुबीर खेड़ा,पीएस दाउद नगर,पीएस पदमिन खेड़ा,पीएस फुलवरिया,पीएस राजपुर,पीएस भीखमपुरवा,पीएस पर्वतपुर,पीएस दरांवा, पीएस मानखेड़ा,पीएस दुग्गौली,पीएस चैना,पीएस वाजिदनगर,पीएस गड्डिनखेड़ा प्रथम,पीएस फूल चंद खेड़ा, पीएस समाधानपुर,पीएस गगन, पीएस भानौरा,पीएस वीरपुर-2, पीएस बंडा खेड़ा, पीएस कुसमी,पीएस हलुआपुर,पीएस शिवरी शामिल हैं।

● प्राइमरी स्कूल उमरभरी, पीएस विश्रामपुर,पीएस बेलवा-2,पीएस रायपुर राजा-2,पीएस भगतखेड़ा,पीएस अलीनगर,पीएस कुंवर बहादुर खेड़ा,पीएस ढकवा अहिरन,पीएस रानीखेड़ा,पीएस लालनगर,जूनियर हाईस्कूल गोहरामऊ,पीएस सुभानख नगर,पीएस परसदी खेड़ा आदि।

बीएसए की तरफ से नहीं मिला जवाब

बीएसए राम प्रवेश को इस बारे में बात करने के लिये फोन किया और व्हाट्सऐप पर मैसेज किया गया, लेकिन उन्होंने न फोन उठाया और न ही मैसेज का जवाब दिया।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar