|
गोंडा
गोंडा में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के ड्राइवर विनोद कुमार को नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता कक्षा 9 की छात्रा है और उसकी आरोपी से मुलाकात एक साल पहले हुई थी। आरोपी ने छात्रा का मोबाइल नंबर लेकर उससे बातचीत शुरू की और भरोसा बनाकर बीआरसी परिसर के पास बुलाया। यहां उसने छात्रा के साथ वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान कुछ ग्रामीणों

को संदेह हुआ, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर विनोद के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छात्रा का मेडिकल परीक्षण और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कर लिया गया है। बीईओ ने बताया कि आरोपी कार्यदायी संस्था के माध्यम से नियुक्त ड्राइवर था।