80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य, इससे कम उपस्थिति पर नहीं होगा भुगतान
पडरौनाः बच्चों की कम उपस्थिति वाले परिषदीय स्कूलों के गुरुजनों को अब इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। 80 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा। अगले माह उपस्थिति प्रतिशत बढ़ने पर ही वेतन मिलेगा। तीसरे माह भी उपस्थिति कम रही तो वेतन भुगतान नहीं होगा। निश्शुल्क शिक्षा, पुस्तक, कार्य-पुस्तिका, ड्रेस, जूता मोजा व एमडीएम की सुविधा के बाद भी स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति को देखते हुए विभाग द्वारा यह कदम उठाया गया है।
परिषदीय स्कूलों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने पर विभाग का विशेष जोर है। बच्चों की कम उपस्थिति को देखते हुए बीते दिनों अनुपस्थित बच्चों की अलग सूची तैयार कर कारण तलाशने
