पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय बेगमवार्ड में बंद रहा ताला। संवाद
प्रतापगढ़। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पहले दिन कई विद्यालय गुलजार रहे। वहीं, युग्मन के आदेश से करीब 200 विद्यालयों में ताला लटकता मिला। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को युग्मित किए गए विद्यालयों में जाना पड़ा।

जाहिर सी बात है कि इन विद्यालयों के लिए स्कूल चलो जैसा अभियान बेमानी रहा। यदि सरकारी प्रयास सफल हुए होते तो आज तालाबंदी वाले हालात न होते।
शासन के आदेश पर कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को दूसरे विद्यालयों में युग्मित कर दिया गया है। पहले चरण में करीब 200 विद्यालयों को दूसरे विद्यालयों में युग्मित किया गया। वहीं, युग्मन आदेश के खिलाफ
संविलियन विद्यालय कादीपुर में सुबह 8.15 बजे बंद ताला। संवाद
शिक्षकों का विरोध लगातार जारी है। सोमवार को बीआरसी केंद्रों पर शिक्षकों ने एकजुट होकर धरना प्रदर्शन किया।
मंगलवार को महिला शिक्षक संघ ने युग्मन के विरोध में बीएसए को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष स्नेह कुमारी शुक्ला ने कहा कि विद्यालय का नियोजित रूप से विलय करना शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करेगा। इससे न केवल शिक्षकों का कार्य दशा प्रभावित होगी, बल्कि छात्राओं की पढ़ाई पर भी असर पड़ेगा।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की मुहिम अधूरी रह जाएगी। महामंत्री शर्मिला सिंह ने कहा कि सरकार से इस नीति से शीघ्र समाप्त करने की मांग की गई है। संवाद