Home News पीएफ खाते से 10 साल बाद बिना शर्त ज्यादा रकम निकाल सकेंगे

पीएफ खाते से 10 साल बाद बिना शर्त ज्यादा रकम निकाल सकेंगे

by Manju Maurya

नई दिल्ली, । केंद्र सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़े कर्मचारियों को धनराशि निकासी के मामले में ज्यादा रियायत देने पर विचार कर रही है।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ईपीएफओ के साथ मिलकर भविष्य निधि (पीएफ) खाते में निकासी से जुड़े नियमों में बदलाव करने की तैयारी में है। सरकार की मंशा है कि कर्मचारी अपनी जरूरत के समय पर ज्यादा धनराशि पीएफ खाते से निकाल पाएं। इसके लिए 10 वर्ष के अंतराल पर ज्यादा धनराशि निकासी की अनुमति दिए जाने पर विचार किया जा रहा है।

मौजूदा समय में पीएफ खाते से सदस्य को मेडिकल, घर खरीदने, बच्चों की पढ़ाई, घर में शादी व कुछ अन्य जरूरी कार्यों के लिए धनराशि निकासी की अनुमति है लेकिन उसमें भी तमाम सारी शर्ते हैं, जिनमें तय सीमा तक ही निकासी की जा सकती है। अब सरकार विचार कर रही है कि कर्मचारी को 10 वर्ष की नियमित सेवा के बाद पीएफ खाते से 60-70 फीसदी तक धनराशि निकासी की अनुमति दी जाए

इससे कर्मचारियों के पास जरूरत पड़ने पर ज्यादा राशि उपलब्ध होगी। नियम में बदलाव होने के बाद कर्मचारी को अपनी पूरी सेवा के दौरान तीन बार बड़ी धनराशि निकालने की अनुमति मिल

सकेगी। उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति 25 वर्ष की उम्र में नौकरी शुरू करता है तो वह 35, 45 और 55 वर्षकी आयु में पीएफ खाते से बड़ी धनराशि निकाल सकेगा। वर्तमान नियमों के तहत पीएफ में जमा धनराशि का बड़ा हिस्सा नौकरी चले जाने के दो महीने बाद या फिर 58 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होने पर ही निकालने की अनुमति होती है।

पीएफ खाते से पैसा निकालने की प्रक्रिया

पोर्टल पर यूएएन और पासवर्ड से ww.epfindia.gov.in/पर लॉग इन करें।

केवाईसी यानी आधार, पैन, बैंक विवरण अपडेट और सत्यापित करें।

सुनिश्चित करें कि आधार, पैन, बैंक विवरण यूएएन से जुड़ा और सत्यापित हो।

अपनी जरूरत के अनुसार ऑनलाइन सेवा दावा फार्म 31, 19, 10सी और 10डी चुनें।

इसके बाद निकासी का कारण और राशि भरें (Form 31 में)

अप्लाई करें और फिर आपके फोन पर एसएमएस नोटिफिकेशन आ जाएगा।

आमतौर पर 15-20 कार्यदिवस में राशि बैंक खाते में आ जाती है।

साढ़े सात करोड़ खाताधारकों को होगा लाभ

नए नियमों का ईपीएफओ से जुड़े करीब 7.5 करोड़ सदस्यों को लाभ होगा, जो अपनी जरूरत पर अधिक धनराशि निकाल पाएंगे। हालांकि धनराशि निकासी की स्थिति में उन्हें नुकसान भी होगा। अभी तक तमाम शतों के तहत ईपीएफ से धनराशि की निकासी होती है। ऐसे में ईपीएफओ से जुड़े सदस्यों के खातों में सेवानिवृत्ति के समय बड़ी धनराशि रहती है, जिसका उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद लाभमिलता है। अब नया नियम आने के बाद अगर सदस्य बड़ी धनराशि को अपने खाते से निकालेंगे तो सेवानिवृत्ति के समय सीमित धनराशि ही खाते में उपलब्ध होगी। पीएफ से बार-बार निकासी करने से रिटायरमेंट के लिए जमा होने वाली राशि में कमी आएगी, जिससे भविष्य में वित्तीय सुरक्षा कमजोर हो सकती है। पीएफ लंबी अवधि की बचत के लिए बनाया गया है। समय-समय पर निकासी से चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ कम हो सकता है, जिससे कोष की बढ़ोतरी धीमी पड़ जाएगी

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar