श्रावण मास की शिवरात्रि का त्यौहार इस वर्ष दिनांक 13.07.2025 से आरम्भ होकर दिनांक 09. 08.2025 तक मनाया जा रहा है। मुख्य पर्व दिनांक 23.07.2025 को है तथा उसी दिन भगवान शिव का जलाभिषेक होगा। जनपद में कॉवड़ियों के आवागमन के कारण गुख्य मार्ग एवं शहर के अन्दर से अन्य जनपदों को जाने वाले कॉवड़ियों का आवागमन प्रारम्भ हो गया है। अतः सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त परिषदीय / माध्यमिक/मान्यता प्राप्त/समस्त बोडों से सम्बद्धता प्राप्त शिक्षण संस्थान तकनीकी / गैर तकनीकी तथा उच्च शिक्षण संस्थानों में दिनांक 21, 22 व 23 जुलाई, 2025 का अवकाश घोषित किया जाता है। यदि शिक्षण संस्थानो में पूर्व से परीक्षा निर्धारित है तो वह यथावत रहेगी। आदेशों की अवहेलना पाये जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
