इकौना (श्रावस्ती) : जगतजीत इंटर कालेज इकौना में मंगलवार को प्रधानाचार्य परिषद की बैठक हुई। संयुक्त शिक्षा निदेशक देवी पाटन मंडल ओम प्रकाश गुप्ता ने स्कूल चलो अभियान, राजकीय माध्यमिक विद्यालय में करियर गाइडेंस समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने इंटर कालेजों में बच्चों के नामांकन की प्रगति धीमी मिलने पर नाराजगी जताते हुए 25 अगस्त तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि प्रधानाचार्य हर हाल में नामांकन लक्ष्य को पूरा करें। स्कूलों में शिक्षण कार्य व्यवस्थित करने, परिसरों की सफाई व सुंदरीकरण पर बल दिया।
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने की प्रधानाचार्य परिषद की बैठक
25 अगस्त तक नामांकन का लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश
जगतजीत इंटर कालेज में तीन हजार बच्चों के नामांकन की उल्लेखनीय प्रगति पर प्रधानाचार्य रामबिहारी बाजपेई के प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने एक भारत, श्रेष्ठ भारत व प्रोजेक्ट अलंकार योजना पर भी चर्चा की। प्रधानाचार्यों को शासन की ओर से दिए गए दायित्वों को पूरा करने को कहा। प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडेय, पवन सिंह बौद्ध, राजेश कुमार यादव, अंशु रानी, निकिता