शायद वायद नहीं,
एकदम नहीं जाएंगे ये बच्चे।
अब ये 18 बच्चे प्राइवेट में जाएंगे और 4 गलत बात कहेंगे बेसिक के बारे में।
लोगों को लगता है कि आंख बंद कर लेने से सच बदल जाएगा जबकि मर्जर अब तक का सबसे घातक हथियार है बेसिक की शिक्षकों के खिलाफ।ये ऑनलाइन अटेंडेंस से ज्यादा नुकसान करेगा शिक्षकों का।
कुछ शिक्षक समायोजन में व्यस्त कर दिए गए,कुछ मर्जर में परेशान हैं और बाकी कुछ दूसरे जिलों में फंसे हैं।
एक समय आने वाला है जब ये एहसास दिलाया जाएगा कि आप सुरक्षित होकर सांस ले पा रहे हैं यही आपका डेवलपमेंट है और यही आपका अधिकार है।
_DA,इंक्रीमेंट,प्रमोशन,वेतनमान सुरक्षा से हटकर शिक्षक अब इस प्रयास में लगा दिया गया है कि आप अपनी नौकरी ही बचा लो,वही बड़ी बात है।_
हम तुम्हें इतना तनाव दे देंगे कि तुम जॉब बचाने को ही जीवन समझोगे।
