बाराबंकी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामसनेहीघाट में मंगलवार को कक्ष में कक्षा 9 की छात्रा महक (14) अचानक बेहोश हो गई। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन शिक्षकों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। उपचार के बाद उसके हालत में सुधार है। इस घटना से विद्यालय में छात्रों व शिक्षकों के बीच दहशत का माहौल है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से चिकित्सक व अभिभावक भी मान रहे हैं कि बच्चों पर साइलेंट अटैक का खतरा मंडरा रहा है। जिससे अभिभावक खासे चिंतित हैं।

पढ़ाई के दौरान अचानक बेहोश हुई छात्रा: महुलारा गांव निवासी मनोज कुमार की पुत्री महक (14) सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रामसनेहीघाट में कक्षा नौ की छात्रा है। मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे सातवें पीरियड में हिंदी विषय की पढ़ाई कराई जा रही थी।