Home PRIMARY KA MASTER NEWS बीएसए कार्यालय पर मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे शिक्षक

बीएसए कार्यालय पर मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे शिक्षक

by Manju Maurya

बीएसए कार्यालय पर बीएसए को ज्ञापन सौंपते शिक्षक।

अमेठी सिटी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नेतृत्व में शिक्षक बड़ी संख्या में शिक्षकों ने सोमवार को बीएसए कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान, जीपीएफ और स्कूल विलय संबंधी समस्याओं के खिलाफ सभी ने आवाज उठाई।

संगठन के जिला संयोजक विवेक शुक्ल और सह-संयोजक धीरेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि कई विकास क्षेत्रों में चयन वेतनमान से संबंधित ऑनलाइन आदेश पहले ही जारी हो चुका है, लेकिन फाइलें अभी तक अटकी हुई हैं। इससे शिक्षकों को न तो चयन वेतनमान का लाभ मिल पा रहा है, न ही अन्य प्रोन्नति संबंधी मामलों में कोई कार्रवाई हो रही है। शिक्षकों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि लंबित पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण कर उनका लाभ समय पर दिया जाए। उन्होंने कहा कि मर्जर और जीपीएफ जैसे मामलों में भी शिक्षकों को लगातार दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने प्रदर्शनकारी शिक्षकों से वार्ता कर समस्याएं सुनीं और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस मौके पर अजय सिंह, डीबी सिंह, सत्येंद्र तिवारी, बब्बन यादव, कमलेश यादव, अमित पांडेय, अश्विनी द्विवेदी, प्रमोद पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। (संवाद)

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar