Home PRIMARY KA MASTER NEWS स्मार्ट ग्राम व स्मार्ट सिटी पर परखी अभ्यर्थियों की समझ, पीसीएस मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र में पूछे गए सवाल

स्मार्ट ग्राम व स्मार्ट सिटी पर परखी अभ्यर्थियों की समझ, पीसीएस मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र में पूछे गए सवाल

by Manju Maurya

प्रयागराज। पीसीएस अफसर बनना है तो स्मार्ट ग्राम व स्मार्ट सिटी के बारे में भी जानकारी रखनी होगी। सोमवार को पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र में इससे संबंधित दो सवाल पूछे गए।

सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्नपत्र में सवाल आया कि स्मार्ट सिटी क्या है? इसकी प्रमुख विशेषताओं को वर्णन कीजिए। एक प्रश्न यह भी पूछा गया कि भारत में स्मार्ट ग्राम की अवधारणा पर प्रकाश डालिए तथा स्मार्ट ग्राम की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए। प्रश्नपत्र दो खंडों में था और दोनों खंडों में 10-10 सवाल थे।

वहीं, सामान्य अध्ययन के दूसरे प्रश्नपत्र में सवाल आया कि नई आर्थिक नीति से देश का श्रमिक वर्ग बहुत प्रभावित हुआ है। स्पष्ट कीजिए। एक सवाल यह भी था,’2014 के पश्चात भूख और गरीबी पर भारत की प्रगति क्या है? व्याख्या कीजिए। अभ्यर्थियों ने बताया कि

सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र में ज्यादातर सवाल समसामयिक व ज्वलंत मुद्दों पर आधारित रहे।

परीक्षा में पूछे गए कुछ प्रश्न

भारत के विकास में नीति आयोग की भूमिका लिखिए

राज्य सभा की विशिष्ट विधायी शक्तियां क्या हैं? विवेचना कीजिए।

भारतीय संविधान न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कैसे सुनिश्चित करता है? मूल सिद्धांत के महत्व पर चर्चा कीजिए।

ग्रामीण विकास में स्वयं सहायता समूहों की क्या भूमिका है?

भारत-मालदीव संबंध परस्पर हितों से जुड़े हैं। स्पष्ट कीजिए।

दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रति भारत की क्षेत्रीय नीति की विवेचना कीजिए।

चुनाव आयोग की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए उसकी संशोधित नियुक्ति प्रक्रिया के निहितार्थ क्या हैं? स्वतंत्रता के तुरंत बाद भारत के समक्ष चुनौतियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत कीजिए।

‘नेपोलियन क्रांति का पुत्र था’। व्याख्या कीजिए।

गरीबी के कारणों और परिणामों की चर्चा कीजिए।

सुनामी की विशेषताओं, कारणों एवं प्रभावों का सोदाहरण विवेचन प्रस्तुत कीजिए।

आज सामान्य अध्ययन के तीसरे व चौथे प्रश्नपत्र की परीक्षा

पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के तहत एक जुलाई को सामान्य अध्ययन के तीसरे व चौथे प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा अपराह्न 2:30 से शाम 5:30 बजे तक होगी। पीसीएस के 947 पदों पर भर्ती होनी है। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 14,957 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar