बच्चों को 53.07 करोड़ से दिलाएंगे स्टेशनरी
प्रयागराज। प्रदेश के 53074 को-लोकेटेड आंगनबाडी केंद्रों/बालवाटिकाओं में प्री प्राइमरी कक्षा के बच्चों को 53.07 करोड़ रुपये से स्टेशनरी दिलाई जाएगी। शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने वार्षिक कार्ययोजना और बजट 2025-26 में कुल 53074 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों/बालवाटिकाओं के तीन से छह साल के बच्चों के लिए स्टेशनरी खरीद को मंजूरी दी है। प्रति माह एक हजार दर से 10 महीने के लिए कुल 53.07 करोड़ का अनुमोदन मिला है।
प्रयागराज। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में रूचिकर शिक्षण के माध्यम से सभी बच्चों को कक्षानुसार अपेक्षित अधिगम प्राप्त कराने तथा प्रभावी कक्षा शिक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विषयवार शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) बनाने के लिए 28.25 करोड़ का बजट जारी हुआ है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को विद्यालय स्तर पर क्रय की जाने वाली सामग्रियों की सुझावात्मक सूची और अनुमानित मूल्य की सूची भी भेजी है। प्रयागराज में कक्षा एक व दो के 99914 छात्र-छात्राओं के लिए 24.97 लाख और कक्षा तीन से पांच तक के 172166 छात्र-छात्राओं के लिए 43.04 लाख मिले हैं।
