Home PRIMARY KA MASTER NEWS स्थानांतरण को लेकर निदेशालय में जुटे शिक्षक

स्थानांतरण को लेकर निदेशालय में जुटे शिक्षक

by Manju Maurya

प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत सैकड़ों प्राध्यापकों के लंबित एकल स्थानांतरण मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग को लेकर मंगलवार को 1.30 बजे उच्च शिक्षा निदेशालय में लगभग डेढ़ सौ शिक्षक एकत्र हुए। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के महामंत्री प्रो. प्रदीप सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमित भारद्वाज को इस विषय में ज्ञापन सौंपा

शिक्षकों ने कहा कि वर्ष 2023 के बाद से एकल स्थानांतरण की प्रक्रिया ठप पड़ी है। वर्ष 2024 में आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई थीं, परंतु स्थानांतरण नीति में संशोधन के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। शासन की ओर से जारी 20 दिसंबर 2024 की अधिसूचना के तहत स्थानांतरण की न्यूनतम सेवा अवधि पांच वर्ष से घटाकर तीन वर्ष कर दी गई। इसके बावजूद अब तक मात्र चार किश्तों में कुल 29 स्थानांतरण ही संपन्न हुए हैं। वहीं, 17 जुलाई 2025 को केवल एक अध्यापक के स्थानांतरण की सूची जारी की गई। शिक्षकों ने कहा कि यह प्रक्रिया अत्यंत धीमी है और लंबे समय से लंबित मामलों के चलते वे मानसिक तनाव, पारिवारिक दायित्वों और व्यक्तिगत कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। ज्ञापन में आग्रह किया गया कि लंबित पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण कर शिक्षक समाज को राहत प्रदान की जाए। डॉ. अमित भारद्वाज ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे पर शीघ्र ही सचिवालय एवं उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से वार्ता करेंगे तथा लंबित स्थानांतरण शीघ्र संपन्न कराने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar