प्रयागराज। यूपी बोर्ड स्क्रूटनी (सन्निरीक्षा) का परिणाम सात जुलाई के
पहले सप्ताह में जारी करने की तैयारी कर रहा है। स्क्रूटनी के लिए कुल
31194 आवेदन मिले हैं। इनमें से हाईस्कूल के 5495 व इंटर के

25699 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। स्क्रूटनी के लिए हाईस्कूल के
2316 व इंटर के 10001 अभ्यर्थियों समेत सर्वाधिक 12317 आवेदन
यूपी बोर्ड के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय को मिले थे। हाईस्कूल के 1200
व इंटर के 6133 यानी कुल 7333 अभ्यर्थियों के आवेदन संग क्षेत्रीय
कार्यालय वाराणसी दूसरे नंबर पर था। मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय को 5297,
गोरखपुर को 3529 व बरेली को कुल 2718 आवेदन प्राप्त हुए। यूपी
बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि स्क्रूटनी के परिणाम सात जुलाई
तक जारी करने की तैयारी है।