अवकाश सूचना : बाढ़ के चलते जनपद में इस ब्लाक के सभी विद्यालय 26 तक रहेंगे बंद
बाढ़ का असरः 26 अगस्त तक बंद रहेंगे कई स्कूल
चंदौली। लगातार बारिश और नदियों के उफान से जिले के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर विकास खंड चकिया, शहाबगंज और सदर के सभी विद्यालयों को 26 अगस्त 2025 तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार की ओर से रविवार को जारी आदेश में कहा गया है कि भारी वर्षा और जलजमाव के चलते बच्चों के आवागमन में खतरा है। ऐसे में 2 दिन तक विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
प्रभावित विद्यालय- 1. प्राथमिक विद्यालय दुबरी, शहाबगंज, 2. प्राथमिक विद्यालय नवाबाद, सदर, 3. उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरुरी, सदर, 4. प्राथमिक विद्यालय दुबे, सदर, 5. कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय दुबे, सदर, प्रशासन की अपील- बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यह आदेश केवल उन्हीं विद्यालयों पर लागू होगा, जहाँ जलभराव और बाढ़ की स्थिति बनी है। अन्य विद्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को अनावश्यक रूप से बाहर न भेजें और सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
