Home PRIMARY KA MASTER NEWS परिषदीय जूनियर हाई स्कूलों में भी होगी आईटी की पढ़ाई, उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने पूरा पाठ्यक्रम तैयार किया

परिषदीय जूनियर हाई स्कूलों में भी होगी आईटी की पढ़ाई, उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने पूरा पाठ्यक्रम तैयार किया

by Manju Maurya

लखनऊ। यूपी के परिषदीय जूनियर हाई स्कूलों में भी अब आईटी की पढ़ाई होगी। इसके तहत कक्षा छह से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं को एआई कोडिंग, डिजिटल लिट्रेसी, कंप्यूटिंग थिंकिंग आदि की शिक्षा प्रदान की जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इसके लिए पूरा पाठ्यक्रम तैयार किया है। साथ ही एससीईआरटी की ओर से प्रदेश के हर जिले के 10 विज्ञान शिक्षकों को आईआईटी कानपुर में तीन महीने की ट्रेनिंग कराने का प्रबन्ध भी किया है।

अक्तूबर से ट्रेनिंग शुरू कराने के लिए प्रदेश भर से 750 ऐसे विज्ञान शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिनकी आईटी व उससे जुड़े क्षेत्र में दिलचस्पी और जानकारी है। आईआईटी कानपुर इन चयनित शिक्षकों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइनट्रेनिंग देगा, जिसमें आईटी को रोचक तरीके से बच्चों को पढ़ाने की तकनीक बताई जाएगी।

एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक डा. पवन कुमार सचान की मानें तो देश में यूपी पहला ऐसा राज्य होगा जो इस प्रकार से अपने शिक्षकों को आईआईटी में प्रशिक्षण दिलाकर बच्चों को रोचक तरीके से आईटी व कम्प्यूटरोनिक्स कोर्स में एआई की कोडिंग व डिजिटल लिट्रेसी आदि की शिक्षा प्रदान करेगा। बकौल डा. सचान वर्ष 2023-24 में आईटी की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय किया गया, जिसके तहत कक्षा छह से आठ तक के विज्ञान के विषय में पांच से छह चैप्टर कम्प्यूटर साइंस का जोड़ा गया। इसके लिए प्रत्येक डायट के तीन प्रवक्ताओं को ट्रेनिंग भी कराई गई लेकिन इससे हर जूनियर हाईस्कूल में आईटी की विधिवत शिक्षा शुरू करने का हमारा उद्देश्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में प्रत्येक जिले से 10 शिक्षकों को इसकी ट्रेनिंग कराकर जूनियर हाईस्कूल में आईटी की पढ़ाई का रोडमैप तैयार किया गया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar