अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में मेल पर जाएगा एडमिट कार्ड
वाराणसी। अग्निवीर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। अग्निवीर भर्ती 7 नवंबर से होगी। पहली बार जिलेवार अभ्यर्थियों की दौड़ होगी।

सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के तहत आने वाले मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, चंदौली, आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 7 से 25 नवंबर तक होगी।
इसके लिए सेना भर्ती कार्यालय ने अपना ग्राउंड तैयार कर लिया है। पहली बार जिलेवार अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया जाएगा। पहले दिन अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं व 10वीं पास) की दौड़ कराई जाएगी।
पहली बार जनरल ड्यूटी, तकनीशियन ट्रेड के दो वर्ग और
एडमिड कार्ड का कलर प्रिंट आउट अनिवार्य
सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों के पास 20 पासपोर्ट साइज फोटो, भर्ती कार्यालय की तरफ से दौड़ के लिए जारी एडमिड कार्ड का कलर प्रिंट आउट, आधार कार्ड, हाईस्कूल, इंटर की मार्कशीट, निवास, जाति, बैंक की डिटेल, बायोडाटा सहित सभी दस्तावेज की फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है।
8वीं पास के लिए टीसी अनिवार्य
सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार 8वीं पास अभ्यर्थियों के लिए टीसी लाना अनिवार्य है, इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी का हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। कई अभ्यर्थी ऐसे होते हैं, जिनके दास्तेवज पर हस्ताक्षर नहीं होता है, वे स्वीकार नहीं होंगे। इसके साथ ही लोग फर्जी हस्ताक्षर कराकर न लाए, जांच में गलत पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्लर्क के पद के लिए लिखित परीक्षा कराई गई थी। इस बार 58645 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें से 18517 अभ्यर्थियों ने दौड़ के लिए क्लाईफाई किया है।
सभी पात्र अभ्यर्थियों को अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में मेल पर एडमिड कार्ड भेजा जाएगा।
प्रवेश पत्र और अन्य सभी अकादमिक दस्तावेज मूल रूप में साथ लाने होंगे। जिन अभ्यर्थियों को मेल पर प्रवेश पत्र मिलेगा उन्हें ही भर्ती रैली में शामिल होने की अनुमति होगी। भर्ती रैली के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। मैदान को भी दौड़ के लिए तैयार किया गया है।