महोदया,
जैसा कि आप सभी अवगत हैं कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उ०प्र० लखनऊ के नियंत्रणाधीन 2536 मुख्य सेविकाओं के परिणाम घोषित किये गये हैं, जिनमें 2425 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जाने की संस्तुति आयोग द्वारा प्रदान की गयी है। इन 2425 चयनित अभ्यर्थियों को जनपद स्तर पर नियुक्ति पत्र वितरण किया जाना है, जिस हेतु चयनित अभ्यर्थियों की जनपदवार संख्या व पूर्ण विवरण युक्त सूची आपको पूर्व में प्रेषित की जा चुकी है।
नियुक्ति पत्र वितरण दिनांक 27.08.2025 को लखनऊ स्थिति मुख्यालय पर माननीय मुख्यमंत्री जी के करकमलों द्वारा एवं जनपदों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाना है। इस संबंध में आपको निर्देशित किया जाता है कि अपने जनपद से विभाग के किसी जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी को दिनांक 23.08.2025 प्रातः 10:00 बजे निदेशालय स्थित सभागार में उपस्थित होने के निर्देश प्रदान करना सुनिश्चित करें, जिससे आप द्वारा अधिकृत अधिकारी/कर्मचारी को
आपके जनपद से संबंधित नवचयनित मुख्य सेविकाओं के नियुक्ति पत्र प्राप्त कराये जा सकें। अतः उपरोक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता
क्षम्य नहीं होगी।
