Home PRIMARY KA MASTER NEWS मुख्य सचिव से अनचाहे गर्भ समापन की गाइडलाइंस के साथ हलफनामा मांगा

मुख्य सचिव से अनचाहे गर्भ समापन की गाइडलाइंस के साथ हलफनामा मांगा

by Manju Maurya

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश शासन के मुख्य सचिव से अनचाहे गर्भ के समापन की अनुमति देने में देरी की बजाय त्वरित कार्रवाई की गाइडलाइंस के साथ हलफनामा मांगा है। साथ ही सुझाव मांगा है कि गर्भ समापन पर मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पर अनुमति देने हो रही देरी कम कैसे हो।

कोर्ट ने कहा कि यह समझ से परे है कि दो मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पक्ष में होने के बावजूद अदालत ने गर्भ गिराने की अनुमति अर्जी निरस्त कर दी जबकि अनचाहा गर्भ का हर दिन कीमती है, तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। इसे लटकाए रखना पीड़िता के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरा हो सकता है। कोर्ट ने कहा अदालत ने संवेदनहीनता का परिचय दिया और कानून समझने में गलती की।

कोर्ट ने बागपत की रेप पीड़िता के अनचाहे गर्भ की समाप्ति की अनुमति के लिए सीएमओ मेरठ को चार विशेषज्ञ डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड गठित करने और हर पहलू पर विस्तृत जांच कर 24 घंटे में मेडिकल रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज मेरठ के प्राचार्य को इस जांच में पूरा सहयोग देने और डीएम मेरठ को पीड़िता के परिवार के मेरठ आने व ठहरने का खर्च उठाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने पीड़िता याची को मेडिकल बोर्ड के समक्ष जांच के लिए उपस्थित होने का आदेश दिया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति एमके गुप्ता एवं न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र की खंडपीठ ने पीड़िता की मां द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याचिका में एडीजे/विशेष जज पॉक्सो एक्ट बागपत द्वारा अनचाहा गर्भ गिराने की अनुमति देने से इनकार करने को चुनौती दी गई है।

बागपत के सिंघावली अहीर थान क्षेत्र में नाबालिग रेप पीड़िता की मां ने घटना की एफआईआर दर्ज कराई है।17 साल की पीड़िता ने अनचाहा गर्भ गिराने की अनुमति के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की। सीएमओ रिपोर्ट में गर्भ 20 सप्ताह से कम बताया गया और कहा गया कि डॉक्टर द्वारा एमटीपी एक्ट के तहत गर्भ समापन हो सकता है। अदालत ने मेडिकल बोर्ड से दोबारा जांच रिपोर्ट मांगी। वह भी पक्ष में रही। इसके बावजूद अर्जी निरस्त कर दी गई।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar