नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने दिवाली और अन्य त्योहारों के लिए विशेष ऑफर का एलान किया है। इसके तहत आने-जाने का टिकट एकसाथ बुक करने पर वापसी टिकट पर 20 फीसदी की छूट मिलेगी।

रेलवे के मुताबिक, इस छूट
का फायदा 13 अक्तूबर से 26 अक्तूबर के बीच यात्रा और 17 नवंबर से एक दिसंबर तक वापसी के लिए टिकट बुक करने पर मिलेगा। यह छूट 14 अगस्त से बुक किए गए टिकटों पर लागू होगी। रेलवे ने त्योहारों के समय टिकट के लिए भीड़ और लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रयोग के तौर पर यह फैसला किया है।
सफल रहने पर सामान्य दिनों में भी यही व्यवस्था लागू करने की तैयारी है।
बुकिंग सिर्फ आने-जाने के कन्फर्म टिकटों पर ही मान्य होगी। यह योजना डायनेमिक प्राइसिंग (जहां किराये में मांग के आधार पर बढ़ोतरी होती है) वाली राजधानी, शताब्दी, दुरंतो जैसी ट्रेनों पर लागू नहीं होगी।
14 अगस्त से बुक कराए गए रेल टिकटों पर लागू होगी नई योजना
वापसी टिकट पर ही छूट, वह भी एकसाथ बुक करने पर
रेल मंत्रालय के अनुसार, इस योजना का लाभ एक ही ट्रेन (अप-डाउन) में आने-जाने की बुकिंग एकसाथ करने पर ही मिलेगा। छूट केवल वापसी टिकट के बेस फेयर पर मिलेगी। टिकट एक ही श्रेणी में होना चाहिए। दोनों टिकट की सभी जानकारी एकजैसी होनी चाहिए। मूल व गंतव्य स्टेशनों की जोड़ी भी दोनों टिकट में समान रहनी चाहिए।
इस योजना के तहत किराया वापसी या टिकट संशोधन की अनुमति नहीं होगी। रियायती टिकट पर अन्य छूट, कूपन, वाउचर, पास या अन्य तरह की कोई छूट नहीं मिलेगी। आने-जाने के दोनों टिकट एक ही माध्यम से बुक होने चाहिए। यानी यदि जाने का
टिकट ऑनलाइन कराया गया है तो वापसी का भी ऑनलाइन ही बुक होना चाहिए।
फर्जी वेबसाइट से गाजीपुर के 500 से अधिक लोगों से साइबर ठगी, पीड़ितों में कई सरकारी कर्मचारी
गाजीपुर। जनपद में 500 से अधिक लोग फर्जी (फिशिंग) वेबसाइट के चक्कर में एक करोड़ रुपये से अधिक गंवा दिए हैं। यह वेबसाइट स्टार लिंक कंपनी ने नाम पर बनाई गई थी। इस वेबसाइट में मऊ समेत अन्य जनपदों के लोग भी ठगी के शिकार हुए। इनमें 40-45 फीसदी सरकारी कर्मचारी भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल, अब वेबसाइट बंद होने पर सभी को ठगी का अहसास हुआ है। कुछ ने साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। मरदह निवासी राहुल ने बताया कि ठगों ने कई व्हाट्स एप ग्रुप बनाए थे, जिसके माध्यम से लोगों को जोड़ा जाता। वह जिस ग्रुप में सदस्य हैं, उसमें 865 लोग हैं। इसमें मऊ सहित आसपास के भी जिले के लोग शामिल हैं। इस ग्रुप में एक व्यक्ति एक हजार रुपये निवेश पर सदस्य बनता था। एक व्यक्ति एक से अधिक रजिस्ट्रेशन करा सकता था। कंपनी हर दिन एक लिंक भेजती थी। इसे क्लिक करने पर लोगों को हर दिन अलग से एक रुपये से 70 रुपये तक बोनस मिलता था