Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master: मर जाऊंगी…तुम ऐश्वर्या राय जैसी पत्नी संग रहना’, महिला हेडमास्टर सुसाइड केस में नया मोड़; सामने आईं चैट

Primary ka master: मर जाऊंगी…तुम ऐश्वर्या राय जैसी पत्नी संग रहना’, महिला हेडमास्टर सुसाइड केस में नया मोड़; सामने आईं चैट

by Manju Maurya

 मर जाऊंगी…तुम ऐश्वर्या राय जैसी पत्नी संग रहना’, महिला हेडमास्टर सुसाइड केस में नया मोड़; सामने आईं चैट

यूपी के इटावा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। करीब 11 दिन पहले घर में खुदकुशी करने वाली महिला प्रधानाध्यापक के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। महिला प्रधानाध्यापक और प्रेमी टीचर के बीच सोशल मीडिया पर हुई बातचीत की चैट सामने आई हैं। 

मृतक प्रधानाध्यापक के भाई ने साथी शिक्षक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण व लाखों रुपये हड़पने के आरोप लगाए हैं। भरथना के रहने वाले एक युवक ने एसएसपी को संबोधित प्रार्थना पत्र एसपी ग्रामीण को दिया।  

इसमें उसने बताया कि उसकी बहन सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक थी। उसने आरोप लगाया कि साथी शिक्षक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। बहन के आपत्तिजनक फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। 

बहन का एटीएम लेकर सैलरी भी निकाल लेता था। यूपीआई से भी रुपये अपने खाते में भेजे हैं। बहन ने शहर में एक प्लॉट खरीदा था। उसे बिकवा कर उसने अपना खुद का मकान बनवा लिया और अपने परिवार के साथ रहने लगा। 

बहन ने जब उस मकान में रहने के लिए कहा तब उसे पता चला कि शिक्षक शादीशुदा है। इसके बाद बहन ने अपने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की लेकिन उसकी जान बच गई। 

बहन ने अपने रुपये वापस मांगे तो साथी शिक्षक ने वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। मानसिक रूप से परेशान बहन ने स्कूल जाना बंद कर दिया था।  

23 जुलाई को की खुदकुशी 

23 जुलाई को दिन में 11 बजे बहन ने कमरा बंद कर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। भाई के अनुसार, उसकी बहन ने परिवार की महिलाओं को यह बातें बताई थीं लेकिन लोक लाज की वजह से उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया था। 

बहन की मौत के बाद जब इस बात की जानकारी हुई तो उसका टेबलेट और बैंक खाते चेक कराए। टेबलेट से अहम सुराग मिले हैं। इनमें दोनों के बीच हुई बातचीत, चैट मिलीं हैं।  

‘संबंध बनाए रखने के लिए दबाव डाल रहा था’ 

इनसे यह स्पष्ट हो गया कि शिक्षक बहन को ब्लैकमेल कर रहा था और संबंध बनाए रखने के लिए दबाव डाल रहा था। एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद्र ने बताया मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जाएगी। सच्चाई मिलने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar