Home PRIMARY KA MASTER NEWS आउटसोर्स भर्तियों में भी पूरा आरक्षण

आउटसोर्स भर्तियों में भी पूरा आरक्षण

by Manju Maurya

लखनऊ। प्रदेश में आउटसोर्स के माध्यम से होने वाली भर्तियों में आरक्षित वर्गों को आरक्षण का पूरा लाभ दिया जाएगा। भर्तियों के लिए रिक्त कुल पदों में 21%एससी, 2% एसटी व 27% ओबीसी वर्गों से भरा जाएगा। कार्मिक विभाग द्वारा विधानसभा भेजी गई जानकारी में इसका विस्तृत उल्लेख है। इसमें कहा गया है कि स्थाई भर्तियों की तरह आउटसोर्स भर्तियों में भी आरक्षण नियमों का शत-प्रतिशत पालन सख्ती के साथ किया जाएगा।

प्रदेश के सरकारी विभागों में स्थाई के साथ ही आउटसोर्स के माध्यम से भी कर्मियों की भर्तियां की जा रही है। उच्च स्तर पर हुई बैठक में यह सहमति बनी है कि निजी एजेंसियों के जरिए आउटसोर्स कर्मियों की भर्ती आरक्षण नियमों का पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए। यूपी में मौजूदा समय 1.91 लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मी कार्यरत हैं।

कार्मिक विभाग द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया है कि सरकारी, निगमों और परिषदों आदि में अनुबंध के आधार पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से जहां भी भर्तियां की जा रही हैं, उसमें आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। उदाहरण के लिए कुल रोजगार का 21% अनुसूचित जाति, दो फीसदीअनुसूचित जनजाति और 27% अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों से भरा जाएगा।

भर्ती के लिए जरूरत का होगा आकलन

आउटसोर्स पर भर्ती के लिए जरूरत का आकलन किया जाएगा। देखा जाएगा कि कितने पदों पर भर्ती से काम चलेगा। इसके लिए पहले उच्च स्तर से अनुमति ली जाएगी। इसमें साफ तौर पर उल्लेख होगा कि कितने पदों को एजेंसी के माध्यम से भरा जाएगा और इसमें आरक्षित वर्गों के लिए कितना है। एजेंसियों से आने वाले कर्मियों को इसके आधार पर ही कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar