कुंडा। बाबागंज विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रायकाशीपुर का गेट शनिवार की सुबह 08:16 बजे तक बंद रहा। तय समय बीतने के बावजूद विद्यालय न खुलने पर छोटे-छोटे बच्चे गेट से कूदकर परिसर के अंदर पहुंच गए। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि कई बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म में बैग टांगे हुए गेट फांदकर प्रवेश कर रहे हैं, जबकि एक बच्ची गेट के बाहर खड़ी इंतजार करती रही। खंड शिक्षाधिकारी आशीष मिश्रा का कहना है मामला संज्ञान में आया है। शिक्षकों से जवाब मांगा गया है। संवाद
