Home News ऑनलाइन गेम की लत से शिक्षक हुआ कंगाल, गंवाए सवा करोड़; बच्चों की फीस तक के पैसे नहीं बचे

ऑनलाइन गेम की लत से शिक्षक हुआ कंगाल, गंवाए सवा करोड़; बच्चों की फीस तक के पैसे नहीं बचे

by Manju Maurya

*सुल्तानपुर में ऑनलाइन गेम की लत से शिक्षक कंगाल हो गया। उसने सवा करोड़ रुपये गंवा दिए।अब बच्चों की फीस तक के पैसे नहीं बचे। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।*

*यूपी के सुल्तानपुर में ऑनलाइन गेम से पैसे कमाने के लालच ने एक शिक्षक को कंगाल बना दिया। शिक्षक ने खेल में सवा करोड़ रुपये गंवा दिए। कर्ज में डूबे शिक्षक ने अपनी धनराशि वापस दिलाने के लिए पुलिस से मदद मांगी है।*

*मामला कूरेभार थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव का है। यहां के निवासी शिक्षक फूलचंद प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं। उनको दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि करीब नौ महीने पहले एक दोस्त ने उन्हें ऑनलाइन गेमिंग से पैसे कमाने के बारे में बताया। शुरुआत में उन्होंने ऑनलाइन गेम में सात लाख रुपये लगाए। उससे उन्हें 18 लाख रुपये की कमाई हुई। इसके बाद उन्हें गेम खेलने की लत लग गई। रात-रातभर जागकर वह गेम खेलने लगे।*

दोबारा दूसरे ऐप पर गेम खेलना शुरू कर दिया

अब वह गेम में पैसे हारने लग। धीरे-धीरे 25 लाख रुपए हार गए। इसके बाद कुछ दिन के लिए गेम खेलना छोड़ दिया। नुकसान की भरपाई के लिए उन्होंने वेतन पर 31 लाख रुपये का ऋण ले लिया। ऑनलाइन ऐप से 3.50 लाख व दोस्तों से 15 लाख रुपये उधार लिए। इसके लिए उन्होंने अपनी जमीन भी बेच दी। इसके बाद दोबारा दूसरे ऐप पर गेम खेलना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे वह लगभग 1.25 करोड़ रुपये हार गए।

*फूलचंद के मुताबिक, उन्होंने मोबाइल से गेम ऐप, रमी सर्किल, खेल प्ले रमी, रमी वॉर्स और दमन मोबाइल जैसे ऐप पर पैसे लगाए थे। दो-तीन दिन पहले वह करीब 1.74 लाख रुपये हार गए। इसके बाद पत्नी से झगड़ा हुआ। पीड़ित ने टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत की है। पीड़ित का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।*

पत्नी बोली- बच्चों के स्कूल की फीस के भी पैसे नहीं बचे 

फूलचंद की पत्नी उर्मिला ने बताया कि अब बच्चों की फीस तक जमा नहीं कर पा रहे हैं। खाने-पीने और कपड़ों के लिए भी संकट खड़ा हो गया है। पति को नुकसान की भरपाई के लिए अपना आवासीय प्लॉट और कृषि भूमि तक बेचनी पड़ी। इसके बाद भी वे ऑनलाइन गेमिंग से खुद को दूर नहीं कर पा रहे हैं। दो दिन पहले उनके पति ने 1.75 लाख रुपये दांव पर लगा दिए।

तहरीर मिलने पर दर्ज होगा केस 

साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन व विनियमन विधेयक, 2025 अब कानून बन गया है। इस कानून के अनुसार ऑनलाइन मनी गेम्स पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  ‌

आनलाइन गेम में गंवाए शिक्षक सवा करोड़, खेत-प्लाट भी बिका

सुलतानपुर : ‘गलती तो मेरी ही है, लेकिन सरकार अगर आनलाइन

तो गेमिंग कानून पहले लाई होती शायद आज मेरा यह हाल न होता। खेत-प्लाट सब बिक गया… बच्चों की फीस से लेकर खाने कपड़े की किल्लत हो गई, लेकिन अब और नहीं’ यह कहते-कहते शिक्षक फूलचंद का गला भर आया और आंखों में पश्चाताप के आंसू छलक आए। लखनऊ में पिछले दिनों आनलाइन गेमिंग की लत से परेशान छात्र की आत्महत्या के बाद शिक्षक फूलचंद एक प्रत्यक्ष उदाहरण हैं कि किस तरह से आनलाइन गेमिंग की लत ने लोगों के घर बर्बाद किए। जूनियर स्कूल में अध्यापक फूलचंद सिर्फ नौ महीने में ही आनलाइन गेमिंग में सवा करोड़ रुपये हार गए। वेतन पर 31 लाख कर्ज लेने के साथ ही इधर-उधर काफी पैसा लेकर गेम खेल डाला, अब उनके ऊपर 49 लाख का कर्ज है। लोगों के तगादे से तंग आकर परिवारजन ने सप्ताह भर पूर्व अलग कर दिया। अब वह अपनी मां, पत्नी और दो बच्चों को लेकर किराये के मकान में रह रहे हैं। अब साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे।

सुलतानपुर का शिक्षक साढ़े 49 लाख का हो गया कर्जदार, परिवारजन ने घर से किया अलग

फूलचंद फाइल

राजा मोबाइल गेम एप, रमी सर्किल, खेल प्ले रमी, रमी वार्स और दमन मोबाइल एप पर खेलना शुरू किया। इसमें वे लगभग सवा करोड़ रुपये हार चुके हैं। वेतन पर 31 लाख का कर्ज लेने के साथ ही 15 लाख साथियों से उधार लिया है।

बकौल फूलचंद शुरुआत में सात लाख रुपये लगाए थे। इसके बाद 18 लाख रुपये रिटर्न मिले, बस यहीं से लत लग गई। रात रातभर जागकर गेम खेलते और एक-एक हफ्ते तक सोते नहीं। पैसों की जरूरत होती तो कभी दोस्तों से उधार मांगते तो कभी आनलाइन लोन ले लेते। जब रात को मित्रों को मैसेज करके सोते तो पत्नी उठकर मैसेज देखती नंबर नोट करती और सुबह स्कूल जाने के बाद उन नंबरों पर काल कर पैसे देने से मना करतीं। नगर क्षेत्राधिकारी प्रशांत सिंह ने बताया कि साइबर थाने की टीम ऐसे स्कैम करने वालों की धर-पकड़ में लगी है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar