लखनऊ। पुलिस में भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) प्रक्रिया बृहस्पतिवार से लागू हो गई है। एक बार रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अभ्यर्थियों के लिए उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से विज्ञापित पदों में आवेदन सुविधाजनक होगा। हर बार कई दस्तावेज अपलोड करने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। साथ ही भर्तियां पारदर्शी व शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने में मदद मिलेगी।
