आदरणीय महोदय,
सादर अनुरोध है कि दिनाँक 23 सितम्बर 2025 को प्राथमिक विद्यालय नदवा विकास क्षेत्र महमूदाबाद जनपद सीतापुर के प्रधानाध्यापक श्री बृजेन्द्र कुमार वर्मा व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीतापुर के मध्य हुई हिंसक वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो बहुत ही निन्दनीय है एक शिक्षित समाज में इस प्रकार की घटना का कोई स्थान नही है संगठन इस घटना का किसी स्तर पर कोई समर्थन नही करता है। प्राथमिक विद्यालय नदवा में कुल 03 शिक्षक तैनात थे तथा छात्र संख्या: 91 है इस विद्यालय का एक शिक्षक जेल में निरूद्ध है तथा 02 शिक्षक निलम्बित है इस प्रकार विद्यालय बंद हो गया है जिससे विद्यालय के छात्र/छात्राएँ शिक्षा से वंचित हैं तथा ग्रामीणों में गम्भीर रोष व्याप्त है जनपद में उक्त घटना को लेकर शिक्षकों में भारी रोष है जो श्रीमान जी सोशल मीडिया के माध्यम से देख भी रहे हैं जनपद का शिक्षक उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जाँच एवं आवश्यक कार्यवाही की अपेक्षा श्रीमान जी से करता है। साथ ही जनपद की शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही इस लिए निम्न बिन्दुओं पर श्रीमान जी की त्वरित कार्यवाही की आशा करता है।
- श्री संतोष कुमार वर्मा सहायक अध्यापक नदवा जो क्षेत्रीय विधायक की झूठी तथा तथ्यहीन शिकायत पर निलम्बित किया गया है निलम्बन तिथि से सबेतन बहाल किया जाये।

