विषय में लगातार दो वर्ष पढ़ाई भी अनिवार्य
नई दिल्ली। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अब छात्रों की 75 फीसदी हाजिरी जरूरी है। साथ ही छात्र का सभी चयनित विषयों में दो साल तक लगातार पढ़ाई करना और आंतरिक मूल्यांकन भी अनिवार्य होगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी) के तहत ये नियम तय किए हैं।
सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना के तहत अब यदि किसी ने नौवीं कक्षा में कंप्यूटर और संगीत को वैकल्पिक विषय के तौर पर रखा होगा तो
