Home PRIMARY KA MASTER NEWS अब प्री, मेंस व इंटरव्यू से होगा असिस्टेंट प्रोफेसर का चयन

अब प्री, मेंस व इंटरव्यू से होगा असिस्टेंट प्रोफेसर का चयन

by Manju Maurya

राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया में किया गया बड़ा बदलाव

प्रयागराज। राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी करते हुए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आयोग ने 28 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इनमें 565 पद अनारक्षित, 315 पद ओबीसी, 111 पद ईडब्ल्यूएस, 232 पद एससी व 30 पद एसटी श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में करने व ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर 2025 और ऑनलाइन प्रस्तुत आवेदन में सुधार/संशोधन एवं शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर 2025 है। अब तक असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर इंटरव्यू से भर्ती होती थी। इससे पहले स्क्रीनिंग परीक्षा होती थी, जिसके माध्यम से छंटनी होती थी। ऐसे में आरोप लगते थे कि इंटरव्यू में मनमाने तरीके से नंबर देकर चयन किया जाता है। आयोग ने भर्ती को पारदर्शी बनाने के लिए अब प्री, मेंस व इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती पूरी करने का निर्णय लिया है। अब पहले प्रारंभिक परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की छंटनी होगी, फिर मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू होगा। प्रारंभिक में माइनस मार्किंग होगी। चयन की मेरिट यानी उनकी श्रेष्ठता का निर्धारण मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ब्यूरो

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar