Home PRIMARY KA MASTER NEWS विशेषज्ञ बना रहे चार प्रश्नपत्र, दो छपवा रहा आयोग

विशेषज्ञ बना रहे चार प्रश्नपत्र, दो छपवा रहा आयोग

by Manju Maurya

प्रयागराज। नकल माफियाओं के मंसूबे नाकाम करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अधिनियम में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी के बाद संशोधित गजट जारी किया गया है। जिस पर अमल करते हुए अब प्रत्येक परीक्षा के लिए चार प्रश्नपत्र बनवाए जा रहे हैं। इन्हीं में से किसी दो प्रश्न पत्र को आयोग छपवाता है।

पूर्व की व्यवस्था में विशेषज्ञों से तीन प्रश्नपत्र बनवाए जाते थे और उनमें से सिर्फ किसी एक को ही छपवाकर परीक्षा कराई जाती थी। 11 फरवरी 2024 को समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) 2023 की प्रारंभिक परीक्षा का पेपरलीक होने के बाद किया गया यह बदलाव अहम माना जा रहा है। बदली व्यवस्था के अनुसार पिछले दिनों आरओ/एआरओ 2023 की प्रारंभिक परीक्षा के अलावा दूसरी परीक्षाएं कराई भी जा चुकी हैं। अब प्रत्येक परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र चार ऐसे विशेषज्ञों से बनवाए जा रहे हैं जो अलग-अलग स्थान के रहने वाले हों। चारों विशेषज्ञ से अलग-अलग लिफाफे में मिले सीलबंद प्रश्नपत्रों को परीक्षा नियंत्रक मॉडरेटर्स (अनुसीमकों) को जांच के लिए देते हैं। मॉडरेटर चारों प्रश्नपत्रों की जांच के बाद अलग-अलग लिफाफों में रखकर अपनी मुहर लगाते हैं।

परीक्षा नियंत्रक इनमें से किन्हीं दो प्रश्न-पत्रों को मुहरबंद लिफाफा खोले बिना चुनकर उसे दो भिन्न-भिन्न प्रिंटिंग प्रेस (मुद्रणालय) को भेजते हैं। प्रिंटिंग प्रेस प्रश्नपत्रों की प्रूफ रीडिंग के साथ प्रश्नपत्र छापते और परीक्षा नियंत्रक की ओर से गई सूचना के मुताबिक सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए अलग-अलग रंग/गोपनीय कोड में प्रश्न-पत्रों का पैकेट तैयार कर अपनी मुहर लगाते हैं। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रिंटिंग प्रेस की है। इस बदलाव का उद्देश्य लोक सेवा आयोग की ओर से संचालित परीक्षाओं को अधिक कुशलतापूर्वक, त्रुटिरहित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्वक तरीके से कराना है।

उच्च शिक्षा परिषद में पद खाली पड़े , कैसे हो जांच

लखनऊ,  विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए उनकी निगरानी करने के लिए उच्च शिक्षा परिषद का गठन किया गया है। मगर उच्च शिक्षा परिषद में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बड़ी संख्या में सदस्यों के पद रिक्त हैं। अध्यक्ष का पद तीन साल से खाली है। ऐसे में निजी विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों पर शिकंजा नहीं कस पा रहा।

उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष पद पर प्रो. जीसी त्रिपाठी का कार्यकाल पूरा होने के बाद तीन वर्ष से यह पद रिक्त है। अध्यक्ष के अलावा 17 सदस्य होते हैं। जिसमें दो उपाध्यक्ष के पद भी खाली हैं। उप्र शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. मौलीन्दु मिश्रा कहते हैं कि अध्यक्ष सहित सभी खाली पदों को जल्द भरा जाए।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar